इस संसार में सभी व्यक्ति अपने भविष्य को जानना चाहते है इसलिए जब भी हमको वक्त मिलता है तो हम आप सभी के लिए कुछ न कुछ जानकारी लेकर आते है जिससे आप अपने जीवन को समझ कर सफल बना सके। आज हम आपको मूलांक 2 के साथ 1 से लेकर 9 भाग्यांक तक के सभी संयोगों के बारे में बताएंगे।
मूलांक 2 और भाग्यांक 1
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 1 है तो आप जरूर सफल होंगे, आपका व्यक्तित्व राजा जैसा है और आपकी मानसिक शक्ति भी बहुत अच्छी है जिस वजह से आप जीवन के अधिकांश कार्यों में सफल होंगे। आप जितने सकारात्मक रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। जीवन में कोई भी कार्य करने से पहले आपको अपने मन में सकारात्मक ऊर्जा राहनी चाहिए की आप सफल जरूर होंगे।
मूलांक 2 और भाग्यांक 2
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 1 है तो आपको अपने करियर के लिए जल से संबंधित कार्य चुनना चाहिए। मूलांक और भाग्य अंक 2-2 के कारण अगर आप जल से संबंधित कार्य करते हैं तो आप भाग्यशाली रहेंगे। इस संयोग से आपको मानसिक स्थिरता में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप जीवन में सफल जरूर होंगे। पूर्णिमा की रात को कोई भी काम करने के लिए आपमें अधिक उत्साह रहता है
मूलांक 2 और भाग्यांक 3
यदि आपका मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है तो गुप्त विज्ञान का क्षेत्र आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अंक ज्योतिष, ज्योतिष, टैरो आदि जैसे करियर का चयन करना चाहिए। आपकी रुचि भी इस क्षेत्र में अधिक हो सकती है। आप ज्ञान से संबंधित कार्य भी कर सकते हैं। आप एक शिक्षक, सलाहकार, बिजनेस कोच, प्रेरक वक्ता आदि बन सकते हैं। मूलांक 2 और भाग्य अंक 3 का संयोग शुभ संयोग में आता है।
मूलांक 2 और भाग्यांक 4
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 4 है तो आपके जीवन में मानसिक अशांति रहेगी क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के शत्रु अंक हैं। अंक 4 राहु का अंक है और चंद्रमा पर ग्रहण लगाने वाला अंक होता है, इसलिए आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आपको शुक्ल पक्ष के चंद्रमा को देखना चाहिए।
मूलांक 2 और भाग्यांक 5
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 5 है आपके लिए रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डील आदि से संबंधित कार्य शुभ साबित होंगे क्योंकि यह दोनों पृथ्वी तत्व के अंक है। यदि आपका मूलांक और भाग्य अंक संयोग यह है तो आपके जीवन में स्थिरता आएगी। आप छोटी-छोटी समस्याओं से भ्रमित नहीं होंगे।
मूलांक 2 और भाग्यांक 6
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 6 है तो जल और मीडिया से संबंधित कार्य में सफलता हासिल कर सकते है। आप अभिनेता, गायक, लेखक, कवि, कैमरामैन आदि से संबंधित कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है। आपकी रुचि भी सुन्दर और लग्शरी चीज़ों की ओर अधिक रहेगी।
मूलांक 2 और भाग्यांक 7
यदि आपका मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है तो भी आपमें गुप्त विद्या से संबंधित क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। बचपन से ही आपको इन चीजों में रुचि रहेगी और आपकी सोच भी बहुत गहरी होगी। अंकज्योतिष, ज्योतिष और टैरो आदि आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप इन सभी चीजों में एक्सपर्ट हो सकते हैं इसलिए आप चाहे तो इसमे सफलता हासिल कर सकते है।
मूलांक 2 और भाग्यांक 8
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 8 है तो आपको अपने जीवन में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और मानसिक अशांति रहेगी। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां आएंगी और जीवन में अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
मूलांक 2 और भाग्यांक 9
यदि आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 9 है तो आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आना निश्चित है। आपको रिश्तों का ध्यान रखना होगा अन्यथा कई परेशानियां होंगी। अपने जीवनसाथी को समय दें और रिश्ते अच्छे बनाए रखने का प्रयास जरूर करें।
Numerology Consultation - 9015121889 (WhatsApp)
0 टिप्पणियाँ