मूलांक (जन्म संख्या) क्या है?
मूलांक दो शब्दों से बना है, मूल और अंक, मूल का अर्थ है वास्तविक और अंक का अर्थ है संख्या। मूलांक का अर्थ है वह संख्या जो आपको वास्तविक और आंतरिक प्रकृति के बारे में बताती है। मूलांक की मदद से हम अपने बारे में अच्छी बातें जान सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि हमें जीवन में किन चीजों से दूर रहना चाहिए।
मूलांक (जन्म संख्या) की गणना कैसे करें?
मूलांक की गणना करना बहुत आसान है। जन्म तिथि का योग मूलांक कहलाता है, उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्मतिथि 5 है, तो 5 आपका मूलांक है। यदि आपकी जन्मतिथि दो अंकों की है जैसे कि यदि जन्म तिथि 21 है, तो 2+1 = 3 मूलांक है। यदि जन्म तिथि 24 है, तो 2+4 = 6 मूलांक है।
भाग्यांक (जीवन पथ संख्या) क्या है?
भाग्यांक भी दो शब्दों का जोड़ है - भाग्य और अंक। भाग्य शब्द का अर्थ आप जानते है और अंक का अर्थ है संख्या। यह वह संख्या है जो हमें बताती है कि हमारा भाग्य कैसा होगा। जीवन में क्या-क्या समस्याएं आएंगी और जीवन में किस समय हमारा क्या होगा?
भाग्यांक (जीवन पथ संख्या) की गणना कैसे करें?
भाग्यांक की गणना करना भी बहुत आसान है। जन्म तिथि + माह + वर्ष का योग भाग्यांक कहलाता है, उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 24-8-1970 को हुआ है, तो 2+4+8+1+9+7+0 = 31. इसको जोड़े तो 31 = 3+1 = 4 आपका भाग्यांक है।
अपना मूलांक चुने
0 टिप्पणियाँ