लो शु ग्रिड और अंक ज्योतिष में 5 तरह के तत्व होते है।
- जल तत्व
- पृथ्वी तत्व
- लकड़ी तत्व
- धातु तत्व
- अग्नि तत्व
1 | जल तत्व |
2,5,8 | पृथ्वी तत्व |
3,4 | लकड़ी तत्व |
6,7 | धातु तत्व |
9 | अग्नि तत्व |
लो शू ग्रिड के अनुसार अंक 4 और अंक 3 की दिशा पूर्व में है । जैसा की आपको बताया की अंक 4 और 3 लकड़ी तत्व के होते है। लकड़ी तत्व के बिना, हम जीवन में तरक्की नहीं कर सकते । अब आप अपने मन में सोच रहे होंगे कि बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी जन्मतिथि में 4 और 3 नहीं हैं लेकिन फिर भी वे लोग बहुत सफल हो गए हैं। इसका उत्तर यह है की जाने-अनजाने में वह इस तत्व का उपाय कर रहे है । घर में रखी हुई चीजें और उनके आस-पास का माहोल ऐसा है कि उनके उपाय हो जाते है और कई बार हमारी दिनचर्या भी ऐसी होती है की अंकों की अच्छी एनर्जी हमें प्राप्त हो जाती है।
अंक ज्योतिष में नंबर 4
जैसा कि मैंने पहले बताया कि अंक ज्योतिष में अंक 4 की दिशा दक्षिण-पूर्व में है। दक्षिण-पूर्व विलासिता और सुख की दिशा है। इस दिशा को साफ रखना बहुत आवश्यक है और इस दिशा में लकड़ी की बनी से बनी चि चीजें रखना शुभ माना जाता है।
अंक ज्योतिष में अंक 4 के न होने का प्रभाव
- ऐसे व्यक्ति को अपना करियर चुनने में बहुत मुश्किल होती है।
- बैंक बैलेंस का जीवन में बना रहता है।
- जीवन में प्रेरणा की कमी रहती है।
- अंतर्ज्ञान शक्ति का अभाव रहता है।
- दैनिक दिनचर्या पर काम करने की कमी।
अंक ज्योतिष या लो शू ग्रिड में नंबर 4 नहीं है तो यह उपाय आपको जरूर करने चाहिए।
- पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में पेड़ का चित्र (हरियाली), हरा बल्ब लटकाएं।
- कोई भी काम करने से पहले आसमान की तरफ देखें।
- अपने साथ एक लकड़ी की कलम, लकड़ी की बनी चाबी या अंगूठी रखें।
- तुलसी की माला या लकड़ी का कंगन धारण करें।
- लकड़ी की चीजों का अधिक उपयोग करना शुरू करें, उदाहरण के लिए, लकड़ी की मेज, लकड़ी का कांच, लकड़ी की कुर्सी आदि।
अंक ज्योतिष में नंबर 3
लो शू में ग्रिड अंक 3 पूर्व दिशा में है, अंक ज्योतिष में अंक 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण है। अंक 3 ज्ञान, वृद्धि, स्थिर आय और दूसरों के साथ अच्छे संबंध के लिए जिम्मेदार है और ऐसे व्यक्ति का व्यक्तित्व अद्वितीय होता है। उनमें गुरु बनने के गुण हैं।
अंक ज्योतिष में अंक 3 के न होने का प्रभाव
- ऐसा व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है।
- एकरूपता का अभाव।
- ज्ञान की कमी।
- स्थिर आय और वृद्धि का अभाव।
- अपनों पर विश्वास ली कमी
अंक ज्योतिष या लो शू ग्रिड में नंबर 3 नहीं है तो यह उपाय आपको जरूर करने चाहिए।
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें।
- घर की पूर्व दिशा में हरे पौधे का दृश्य।
- पूर्व दिशा में गोल आकार की लकड़ी की दीवार घड़ी लटकाएं।
- तुलसी की माला धारण करें।
- पानी में एक चुटकी हल्दी लेकर नहा लें।
4 और 3 मिसिंग नंबरों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय।
पूर्व दिशा में 5,6 या 9 पाइप की लकड़ी की विंड चाइम (नीला या हरा रंग) लटकाएं, लाल रंग के रिबन से लटकाना अधिक लाभदायक होगा। यह आपके घर के लकड़ी तत्व को मजबूत करेगा, ऐसे में लकड़ी के तत्व की कमी दूर होगी। फेंग शुई में विंडचाइम एक बहुत ही शक्तिशाली उपकरण है, यह उपाय करें और जब आपको उनका परिणाम मिले, तो यहां Comment करें।
0 टिप्पणियाँ