Repeated Number 7 in Numerology | अंक ज्योतिष और लोशु ग्रिड में Repeated Number | Numerology 7

 Repeated Number 7  in Numerology and Lo Shu Grid.



  • अगर 7 अंक आपकी जन्म तिथि में  1  बार  है  तो परिवार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा और पुत्र संतान का सुख भी मिलेगा। परिवार के प्रति आपका लगाव अधिक होगा और आपका ध्यान अपने शरीर पर बहुत अधिक है। आप प्रेम विवाह और अरेंज मैरिज दोनों के पक्ष में होते हैं। आप अपना काम अपनी मर्जी और तरीके से करते हैं लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों की भी बात मानते हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और गलती करने के बाद पछताते भी हैं। इस बात का आप खास ध्यान रखें कि आप एक ही गलती बार-बार न करें। आप मेहनती हैं और हर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, आपका शरीर भी मजबूत है। आप दूसरों की बात बहुत जल्दी तर्क करते हैं और अपने विचार रखते हैं। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ेगी जाएगी , आपका ध्यान अध्यात्म की ओर जाएगा।

  •  अगर 7 अंक आपकी जन्म तिथि में  2  बार  है  तो आपका ध्यान आपके शरीर पर बहुत अधिक रहेगा। आपका शरीर मजबूत होगा और जवानी में आप अपने बल पर सब कुछ हासिल करना चाहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे शरीर कमजोर होने लगेगा आपका झुकाव धर्म की ओर बडेगा। जब आपको दुख और दर्द मिलता है, तब आपका मन करता है कि सब कुछ छोड़कर अध्यात्म की ओर बढ़ो।


  • अगर 7 अंक आपकी जन्म तिथि में  3  बार  है  तो आप अपनी गलती से धन, परिवार और स्वास्थ्य खो सकते हैं। किसी भी अंक की अधिकता अच्छी नहीं होती। आपकी गलतियां आपकी असफलता का कारण बन सकती हैं। आपको जीवन में एक ऐसे गुरु की आवश्यकता है जो आपको जीवन में सही दिशा दिखा सके। जीवन में दुख और पीड़ा के झेलने के कारण आपके अंदर आंतरिक चेतना का निर्माण होता है जो आपको किसी भी परेशानी से लड़ने में सक्षम बनाता है। आप जैसे लोग अध्यात्म की ऊंचाइयों को छूते हैं। जिनकी जन्मतिथि 777 है उन्हें भी प्रेम सम्बन्धों और पार्टनरशिप में परेशानी रहती है इसलिए अगर आपकी जन्म तिथि में 777 है तो सावधान हो जाइए। यह अंक आपके लिए एक संकेत है कि आपको अपना जीवन अध्यात्म में व्यतीत करना चाहिए।

  • अगर 7 अंक आपकी जन्म तिथि में  4   बार  है  तो आपको धन, प्रेम, स्वास्थ्य आदि हर चीज में परेशानी होगी। बहुत कम लोग हैं जिनकी जन्म तिथि 7777 है, इसलिए हम ज्यादा ध्यान इसपर नहीं देंगे। जीवन में आपको कई मुश्किलें आएंगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ