अंक ज्योतिष में 5 तत्व संतुलित करना क्यों जरूरी है? Numerology and Feng shui Elements

अंक ज्योतिष में पांच तत्व होते हैं। अंक ज्योतिष में प्रत्येक अक एक अलग तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सभी पांच तत्वों को संतुलित करना बहुत जरूरी है।



अंक  1

जल तत्व 

अंक 2

पृथ्वी तत्व 

अंक 3

लकड़ी तत्व 

अंक 2

लकड़ी तत्व 

अंक 2

पृथ्वी तत्व

अंक 2

धातु तत्व 

अंक 2

धातु तत्व 

अंक 2

पृथ्वी तत्व

अंक 2

अग्नि तत्व 

लकड़ी तत्व - लकड़ी का तत्व विकास के लिए जिम्मेदार होता  है, जिस तरह से एक पेड़ जो की लकड़ी का बना हो है बढ़ता है वैसे की लकड़ी तत्व हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। अंक 3 और 4 लकड़ी के तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

Productive Cycle

अगर आपकी जन्मतिथि में लकड़ी के तत्व नहीं हैं तो क्या करें?

  • अपना  कुछ समय पेड़ों और प्रकृति के नीचे बिताएं।
  • अपने घर की पूर्व दिशा में हरे पेड़ों और फूलों (हरियाली) के चित्र लगाएं।
  • घर की पूर्व दिशा में पौधे और पेड़ लगाएं। इस दिशा में अगर आपका अपना बगीचा है तो यह बहुत अच्छा रहेगा।
  • लकड़ी से बने पेन का अधिक  प्रयोग करें।
  • पूर्व दिशा में लकड़ी की घड़ी लटकाएं।
  • पूर्व दिशा में 5, 6 या 9 रोडेस की  लकड़ी की विंड चाइम (नीला या हरा रंग) लटकाएं, लाल रंग के रिबन से लटकाना अधिक लाभदायक होगा। यह आपके घर के लकड़ी के तत्व को मजबूत करेगा, ऐसे में लकड़ी के तत्व की कमी दूर होगी।

अग्नि तत्व - जीवन में प्रसिद्धि और मान्यता के लिए अग्नि तत्व जिम्मेदार होता है। अंक 9 अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। ऊर्जा, प्रतिष्ठा, उत्साह और प्रेरणा का तत्व है। अग्नि तत्व होने के कारण जैसे अग्नि में स्थिरता नहीं होती, वैसे ही जीवन में स्थिरता नहीं होती।


अगर आपकी जन्मतिथि में अग्नि तत्व नहीं है तो क्या करें?

  • घर की दक्षिण दिशा में लाल बल्ब लगाएं।
  • लाल चीजों का अधिक प्रयोग शुरू करें।
  • दक्षिण दिशा में अग्नि का चित्र लगाएं।


पृथ्वी तत्व - पृथ्वी तत्व स्थिरता, स्वास्थ्य, मजबूत संबंधों और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। जीवन में स्थिरता  और आंतरिक शक्ति और शांति के लिए पृथ्वी तत्व जिम्मेदार होता हैं। कार्य के प्रत्येक क्षेत्र में स्थिर क्रिया और स्थिर सफलता के लिए पृथ्वी तत्व सहायक होता है। 2,5 और 8 पृथ्वी तत्व के होते है। 

अगर आपकी जन्मतिथि में पृथ्वी तत्व नहीं है तो क्या करें?

नंबर 2 के लिए - अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिना पेड़ और पानी वाले पहाड़ों की तस्वीर लगाएं।

अंक 5 के लिए - अपने घर के मध्य में पीले रंग का बल्ब लगाएं।

अंक 8 के लिए - गंगा कलश में गंगा जल डालकर उत्तर-पूर्व दिशा में रखे। 


जल तत्व - करियर चुनाव के लिए जिम्मेदार जल तत्व होता है । यह कौशल, और संचार, और नए कैरियर के लिए  अवसरों को प्रदान करता है। जल तत्व हमें बढ़ने में भी मदद करता है क्योंकि यह लकड़ी के तत्व का पोषण करता है, लेकिन हमें सही परिणामों के लिए तत्वों का उपयोग करना सीखना होगा।


अगर आपकी जन्मतिथि में जल तत्व नहीं है तो क्या करें?

  • उत्तर दिशा में धातु के फ्रेम में पानी का चित्र लटकाएं।
  • ARTIFICIAL फिश पॉट को उत्तर दिशा में रखें।
  • उत्तर दिशा में दर्पण घड़ी लटकाए। 

धातु तत्व - धातु तत्व सफलता, शक्ति और अच्छी रक्षा शक्ति के लिए जिम्मेदार है। अंक 6 और 7 धातु तत्व, विलासिता की संख्या और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्योंकि धातु तत्व क्रिया शक्ति में मौजूद है इसलिए यह क्रिया शक्ति से संबंधित  भी है।

अगर आपकी जन्मतिथि में धातु तत्व नहीं है तो क्या करें?

  • गोल्डन-सिल्वर  रंग  की धातु की घड़ी पहनें। 
  • चांदी की चेन पहनें
  • पश्चिम दिशा में 5, 6 या 9  रोडेस की धातु की विंड चाइम (सफ़ेद या धात्विक रंग) लटकाएं, लाल रंग के रिबन से लटकाना अधिक लाभदायक होगा। यह आपके घर के धातु तत्व को मजबूत करेगा, ऐसे में धातु तत्व की कमी दूर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ